Lemon Rice Recipe: कुछ साउथ इंडियन खाने का मन है तो नींबू और चावल के मिश्रण से बनाएं टेस्टी लेमन राइस

By Shivam yadav

February 5, 2025

लेमन राइस साउथ इंडिया की एक फेमस डिश है, अगर आज आपको कुछ हल्का और साउथ इंडियन खाने का मन है तो आप इस डिश को घर पर ट्राई कर सकते है। इसमें नींबू का स्वाद इसको और स्वादिष्ट बनाता है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चावल             250 ग्राम नींबू                1 करी पत्ता          10 हरी मिर्च           2 जीरा               ½ टी स्पून काली सरसो      ½ टी स्पून लाल मिर्च          2 खड़ी चना दाल          1 टेबल स्पून उड़द दाल         1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर      ½ टी स्पून चीनी                ½ टी स्पून नमक               स्वादानुसार हरा धनिया         2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक पतीले में पानी गर्म करना होगा।  जब पानी में उबाल आने के बाद उसमे चावल डाल दें। और करीब 1 चम्मच नमक डाल दीजिए।

स्टेप 2

अब एक कढ़ाई गर्म करें, उसमें तेल, सुखी लाल मिर्च, जीरा, काला राई डाले। जब जीरा और राई चटक जाए तो उड़द दाल और चना दाल डाले। और मूंगफली और काजू डालकर थोड़ा सा भुने।

स्टेप 3

अब करी पत्ता, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर डाले। सब कुछ अच्छी तरह भूनकर उसमे चावल डाल दें। सब कुछ अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद नमक और थोड़ा सा शक्कर डाले। आप एक नींबू को काटकर चावल में निचोड़ दें।

स्टेप 4

इसके बाद चावल को अच्छी तरह मिक्स कर ले। फिर धनिया पत्ती डाल दे। आपका लेमन राइस बनकर तैयार है।