Bajra Khichdi: दिन में कुछ हल्का खाने का मन हो तो बनाएं राजस्थानी स्टाइल में बनी बाजरा खिचड़ी

By Shivam Yadav

February 3, 2025

दिन में अगर आप कुछ हल्का खाने का सोच रहे है तो सबसे पहले खिचड़ी ही याद आती है। ऐसे में अगर राजस्थान की फेमस बाजरा से बनी खिचड़ी खाने को मिल जाए तो शरीर के लिए बेहतर है। इसको चटनी से खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

बाजरा                       1 कप मूँग दाल                     1/4 कप घी                            1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च                     2 (कटी हुई) अदरक                      1 इंच टुकड़ा हल्दी पाउडर               1/2 टी स्पून नमक                         स्वादानुसार पानी                          1 कप

स्टेप 1

सबसे पहले बाजरा और मूँग दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 15  मिनट के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में घी गर्म करें, फिर उसमें कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें। इसके बाद हल्दी पाउडर डालें और कुछ सेकंड तक भूनें।

स्टेप 3

अब भिगोई हुई बाजरा और मूँग दाल को कढ़ाई में डालें और अच्छे से मिला लें। इसमें 1 कप पानी डालें और नमक भी डालकर अच्छे से मिला लें। फिर ढककर कुछ देर तक मध्यम आंच पर पकने दें।

स्टेप 4

जब बाजरा और दाल अच्छी तरह पक जाएं, तो आंच बंद कर दें और हरे धनिये की चटनी साथ गरम-गरम परोसें।