Chana Jor Garam: कुछ चटपटा स्ट्रीट फूड खाने का मन है तो बनाएं बच्चों का पसंदीदा और चटपटा चना जोर गरम

By Shivam Yadav 

February 21, 2025

चना जोर गरम का नाम सुनते है मुंह में पानी आ जाता है, इसको काले चने के साथ मिलाकर बनाया जाता है। ये एक टेस्टी नाश्ता है, जो स्ट्रीट फूड के तौर पर बहुत पसंद किया जाता हैं। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                     काले चने 1 टेबल स्पून             तेल 1/2 टी स्पून              भुना जीरा पाउडर 1/2 टी स्पून              लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून              काला नमक 1 टी स्पून                 नींबू रस 1                           प्याज (बारीक कटा) 2                           हरी मिर्च

स्टेप 1

सबसे पहले काले चनों को अच्छे से धोकर, रातभर पानी में भिगोने के बाद उबाल लें। या फिर आप कच्चे चने को टॉस करके सेंक भी सकते हैं।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें उबाले या सेंके हुए चनों को डालकर अच्छे से भूनें, ताकि वे कुरकुरे हो जाएं।

स्टेप 3

अब इसमें भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक डालें और अच्छे से मिलाकर चनों को मसाले में लपेट लें।

स्टेप 4

अंत में चने में नींबू का रस डालें, फिर बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और ताजे धनिया के पत्ते डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब चना जोर गरम तैयार है, इसे सर्व करें और ताजगी का मजा लें।