अपने बच्चों को रोज खिलाते हैं ब्रेड तो खिलाने से पहले एक बार जान लें इसके नुकसान

By Roshni Jaiswal 

November 28, 2024

बच्चे ब्रेड जैम या सैंडविच खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को अधिक मात्रा में ब्रेड खिलाते हैं तो अब ब्रेड खिलाने से पहले एक बार इसके नुकसान के बारे में जान लें। क्योंकि अधिक मात्रा में ब्रेड का सेवन करने से बच्चों को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। तो आईए जानते हैं ब्रेड खाने के नुकसान के बारे में

इम्यूनिटी होती कमजोर

ब्रेड में पोषक तत्व की मात्रा कम होती है। जिसकी वजह से बच्चों को ब्रेड खिलाने से उन्हें पूरा पोषण नहीं मिल पाता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

वजन बढ़ सकता

बच्चों को अधिक मात्रा में ब्रेड खिलाने से उनका वजन बढ़ सकता है। इसलिए बच्चों को सीमित मात्रा में ही ब्रेड खिलाएं।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

बच्चों को ब्रेड खिलाने से उन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि ब्रेड मैदा से बनता है जिसकी वजह से पेट खराब हो सकता हैं।

डायबिटीज का खतरा

रोजाना ब्रेड खिलाने से बच्चों में आगे चलकर डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बच्चों को कम से कम ब्रेड खिलाएं।