Rajma Recipe:  एक बार खाएंगे तो बार बार चाहेंगे ऐसा है राजमा की चटपटी सब्जी का स्वाद

By Shivam Yadav 

July 18, 2025

राजमा सिर्फ डिश नहीं बल्कि मां के हाथ वाली फीलिंग भी है। वैसे तो राजमा को पंजाब में खूब पसन्द किया जाता है लेकिन अब तो ये पूरे भारत की फेवरेट डिश बन गई हैं। राजमा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                राजमा 1/2 कप             गोभी 1                      प्याज 1                      टमाटर 1                      हरी मिर्च 1 टी स्पून           अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून        हल्दी पाउडर 1 टी स्पून          धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून        जीरा स्वादानुसार         नमक 2 टेबल स्पून         तेल

स्टेप 1

सबसे पहले राजमा को रात भर पानी में भिगोकर रखे। फिर उसे प्रेशर कुकर में 3 सीटी तक उबाल लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें गोभी के फूल डालकर हल्का सा भूनें, फिर निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 2

अब उसी पैन में थोड़ा तेल डालें, जीरा डालकर उसे तड़कने दें। फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें, जब तक वह सुनहरा न हो जाए।

स्टेप 3

प्याज भुन जाने के बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भूनें।

स्टेप 4

अंत में उबला हुआ राजमा और भुनी हुई गोभी को इस मसाले में डालें, नमक डालकर अच्छे से मिला लें। 5-10 मिनट तक ढककर पकाएं। फिर, हरा धनिया डालकर रोटी या चावल के साथ सर्व करें।