Thepla: एक बार खाएंगे तो बार बार बनाएंगे ऐसा है गुजराती थेपले का स्वाद

By Shivam Yadav 

July 23, 2025

गुजराती खाने के शौकीन तो पूरे देश के लोग है अगर आप भी उनमें से एक है तो नाश्ते में बनाएं मेथी से बने थेपले। ये न सिर्फ स्वाद में बहुत लाजवाब है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। तो जानिए थेपले बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं आटा                   2 कप मेथी (बारीक कटी)      ¾ कप हरा धनिया                3 टेबल स्पून दही।                       1 टेबल स्पून अदरक लहसुन पेस्ट    1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर       1 टी स्पून हल्दी पाउडर             ½ टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून तेल                           5 टी स्पून नमक                        स्वादानुसार

स्टेप 1

एक बड़ी थाली में गेहूं का आटा, मेथी, हरा धनिया,दही ,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,अदरक लहसुन पेस्ट, 1 टी स्पून तेल और नमक को डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

इसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अब आटे को गूंथ लें,और 10 मिनट तक ढक कर रख दें।

स्टेप 3

अब रोटी के आकार की लोई बना लीजिए और सूखे आटे में साथ लोई को बेल लीजिए।

स्टेप 4

अंत में तवे को गर्म करके उस पर हल्की आंच पर उसको पराठे की तरह सेंक लें। इस तरह थेपला बनकर तैयार है, आप इसे दही या चाय के साथ खा सकते है।