Baigan Bhurji : एक बार खाएंगे तो बार बार बनाएंगे, ऐसा है बैंगन भुर्जी का स्वाद

By Shivam Yadav

July 6, 2025

बैंगन भुर्जी, उत्तर भारत की एक लोकप्रिय डिश है। यह डिश दिखने में काफी साधारण होती है लेकिन इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। वैसे आपने आलू भुर्जी या अंडा भुर्जी का स्वाद तो लिया होगा लेकिन आज बनाएं बैंगन से बनी भुर्जी

सामग्री

बैगन                     2 (कद्दूकस किया) प्याज                    2 (टुकड़ों में कटा) टमाटर                  1 (बारीक कटा) लहसुन                  5 कली अदरक                  1 इंच खड़ा धनिया            1 टेबल स्पून साबुत लाल मिर्च      2 हल्दी पाउडर          1 टी स्पून गरम मसाला          1 टेबल स्पून नमक                   स्वादानुसार हरी मिर्च               2

स्टेप 1

सबसे पहले अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें, अब एक पैन में तेल गरम करें, प्याज, लाल मिर्च और जीरा डालकर एक मिनट के लिए भूनें।

स्टेप 2

जब प्याज ब्राउन होने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें, फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, हरी मिर्च, गरम मसाला डालें और थोड़ी देर के लिए भूनें

स्टेप 3

इसके बाद इसमें टमाटर डालकर, टमाटर के  गलने तक पकने दें। थोड़ा सा पानी डालें।

स्टेप 4

कद्दूकस किए हुए बैंगन के गुच्छे डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ढक्कन लगाकर सभी को पकने दें। आप इसे रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।