Sooji Dosa : सूजी से बना डोसा खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे, जानिए कम समय में कैसे बनाया जाए

By Shivam Yadav

May 15, 2025

साउथ इंडियन डिश खाना सभी को पसंद होता है, ऐसे ने अगर आप डोसा खाने का सोच रहे है तो घर पर बनाएं सूजी से बना टेस्टी डोसा। इसको खाने के बाद आप रेस्टोरेंट वाले डोसा का स्वाद भूल जायेंगे। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

सूजी               1 कप दही                 ½ कप पानी               1 कप नमक               स्वादानुसार बेकिंग सोडा       ½ टी स्पून तेल                 2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले सूजी, दही और पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें। इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 2

अब बैटर में नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। बैटर फूलेगा और हल्का हो जाएगा।

स्टेप 3

इसके बाद नॉन-स्टिक तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें। थोड़ा सा तेल डालें और पोछ लें। थोड़ा बैटर तवे पर डालें और गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं। किनारों पर थोड़ा तेल डालें।

स्टेप 4

अंत में डोसा सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। फिर इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें।