Potato Masiyal: घर पर न हो कोई सब्जी तो तमिलनाडु स्टाइल में बनाएं चटपटे आलू मासियल

By Shivam Yadav

February 20, 2025

अगर आपके घर में कोई सब्जी नहीं बनाने को तो आप तमिल स्टाइल में आलू की नई डिश आलू मासियल बना सकते है, ये खाने में काफी चटपटी डिश है। इसको बनाना बेहद आसान है, ये आपके घर में सभी को पसंद आने वाली डिश है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

5                           उबले आलू 1/2 टेबल स्पून          सरसों बीज 1/4 टी स्पून              हल्दी पाउडर 1                           हरी मिर्च 1/2 टी स्पून             अदरक 1                           प्याज 1/2 कप                  धनिया के पत्ते 1/2 टी स्पून             जीरा स्वादानुसार                नमक 1 टेबल स्पून               तेल

स्टेप 1

सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और एक बाउल में मैश कर लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा और सरसों के बीज डालें। जब यह चटकने लगे, तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब इसमें उबले और मैश किए हुए आलू डालें और अच्छे से मिला लें। कुछ देर तक इसे पकने दें।आलू मसियल तैयार है। इसे ताजे धनिया के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें।