Besan Meeda: घर में नहीं है कोई सब्जी तो आसानी से लंच में बनाइए बेसन का मीढ़ा

By Shivam Yadav

November 28, 2024

बेसन से कई रेसिपीज बनायी जाती हैं, जो खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि आलू और जंक फूड की तुलना में हेल्दी भी होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में बनने वाली मीडा रेसिपी के बारे में।

सामग्री

बेसन                   1 कप घी                     1/4 कप चीनी                  1/2 कप पानी                   1/4 कप इलायची पाउडर     1/2 टी स्पून बादाम                 4

स्टेप 1

सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें बेसन डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से भूनें। बेसन को सुनहरा और खुशबू आने तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद दूसरी कढ़ाई में पानी और चीनी डालकर उबालें, जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए और चाशनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें। आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।

स्टेप 3

अब भुने हुए बेसन में तैयार चाशनी धीरे-धीरे डालें। अच्छे से मिला लें ताकि बेसन चाशनी को अच्छे से अवशोषित कर ले।

स्टेप 4

अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ मिनट और पकाएं, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए और घी छोड़ने लगे। तैयार बेसन मीठे को किसी प्लेट में निकालें, ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता डालकर सजाएं। ठंडा होने पर इसे काटकर सर्व करें।