Mint In Summer: गर्मियों में इन 4 तरीकों से करेंगे पुदीने का सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक

By Roshni Jaiswal 

April 19, 2025

गर्मियों में पुदीने का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में, आप भी गर्मियों में इन 4 तरीकों से पुदीने का सेवन जरूर करें। इन 4 तरीकों के पुदीने का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलेगी। तो आईए जानते हैं इन 4 तरीकों से पुदीने का सेवन करने के बारे में

पुदीने का रायता

गर्मी के मौसम में आप पुदीने का रायता बनाकर लंच या डिनर में खा सकते हैं। पुदीने का रायता खाने से शरीर और पेट दोनों ठंडा रहता है।

पुदीने का शरबत

गर्मी के मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो आप पुदीने का शरबत बनाकर जरूर पिएं। पुदीने का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

पुदीने की चटनी

गर्मियों में आप पुदीने की चटनी बनाकर खा सकते हैं। पुदीने की चटनी खाने से शरीर को ठंडक मिलेगी। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जिसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।

पुदीने का पराठा

गर्मियों में आलू, पनीर के पराठें की जगह आप पुदीने का पराठा बनाकर खा सकते हैं। पुदीने का पराठा स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।