Moong Dal Cutlet : वजन बढ़ने से हैं परेशान तो शाम के स्नैक में शामिल करें मूंग दाल से बने टेस्टी कटलेट

By Shivam Yadav

August 29, 2025

वजन बढ़ने की समस्या तो इन दिनों आम सी बात है अगर आप भी वजन की समस्या से परेशान है तो मूंग दाल से बने कटलेट को ट्राई कर सकते है। यह मूंग दाल और सब्जियों के मिश्रण से बनी एक प्रोटीनयुक्त डिश है। तो आइए जानते है इसको आप कैसे आसानी से बना सकते है

सामग्री

हरा मूंग                  1 कप (भीगा हुआ) पोहा                      1 कप प्याज                     1 (बारीक कटा) हरी मिर्च                 2 (बारीक कटी) अदरक                   1 इंच टुकड़ा धनिया पाउडर          ½ कप बेसन                      2 टेबल स्पून जीरा पाउडर             1 टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर       1 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार तेल                        3 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले हरी मूंग दाल को रात भर या 5 घंटे के लिए भिगो दें। पानी निकाल दें और मूंग को दरदरा पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब पोहा को पानी से धोकर छान लें।

स्टेप 2

अब बेसन को धीमी आंच पर तब तक भूनिए जब तक वह हल्का भूरा न हो जाए और उसमें से खुशबू न आने लगे।

स्टेप 3

एक बड़े कटोरे में हरी मूंग का पेस्ट, पोहा, बेसन, प्याज, मिर्च, अदरक और धनिया मिलाएं। इसके बाद सभी मसाले मिला लें, सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ।

स्टेप 4

इसके बाद मिश्रण से गोल आकार टिक्की बनाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से तल लें। कटलेट को हरी चटनी या केचप के साथ गरमागरम परोसें।