Egg Fried Rice: तेज भूख लगी है तो झटपट बनाएं अंडा फ्राइड राइस की टेस्टी डिश

By Shivam Yadav

June 18, 2025

अंडा पसंद करने वालों के लिए अंडे खाने के बहाने चाहिए, जिनमें वो एग फ्राइड राइस की टेस्टी डिश बना सकते है। ये खाने में बहुत टेस्टी होती है, इसको बनाना बेहद आसान होता है जानिए इस साउथ इंडियन डिश को बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप               चावल 2                    अंडे 1                    प्याज 1/2 कप           शिमला मिर्च 1/2 कप            गाजर 2-3                 हरी मिर्च 1/2 टी स्पून       अदरक-लहसुन पेस्ट 2 टेबल स्पून      सोया सॉस 1/2 टी स्पून      नमक 1/2 टी स्पून      काली मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

एक पैन में 1 टी स्पून तेल गर्म करें, फिर उसमें अंडे डालकर फेंट ले। इसे निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 2

उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें, फिर प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।

स्टेप 3

अब उसमें उबले हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाकर 2 मिनट तक फ्राई करें।

स्टेप 4

अंत में चावल में सोया सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। फिर अच्छे से मिला लें। अब तैयार फेंट को अंडे चावल में डालें और हल्के हाथ से मिला लें। हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसें।