Oats Dhokla : वजन घटाने की सोच रहे हैं तो ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ओट्स से बना ढोकला

By Shivam Yadav

May 24, 2025

गुजराती डिश तो सबकी फेवरेट होती है, आप अगर नाश्ते में कोई गुजराती डिश बनाने की सोच रहे है तो सेहत के लिए लाभदायक ओट्स से बना ढोकला ट्राई का सकते है। इस ढोकला को स्टीम करके आसानी से बनाया जा सकता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1/2 कप                   ओट्स  पाउडर 1/2 कप                   दही 1/2 कप                   सूजी 1/2 टी स्पून              अदरक मिर्च पेस्ट 1/2 कप                  उबली हुई सब्जियां स्वादानुसार               नमक 1 टेबल स्पून             ईनो फ्रूट साल्ट 1 टेबल स्पून             हरा धनिया 1 टेबल स्पून             मिर्च पाउडर

स्टेप 1

एक बाउल में सारी सामग्री को एक साथ मिला लें। ईनो फ्रूट साल्ट डालें, अच्छी तरह मिलाएं और घोल में झाग आने दें।

स्टेप 2

एक थाली में तेल लगाकर चिकना कर लीजिए। थाली में घोल डालें. थाली को तब तक हिलाएं जब तक मिश्रण समान रूप से फैल न जाए।

स्टेप 3

इसके बाद ऊपर से हरा धनिया और मिर्च पाउडर छिड़कें। ढोकला के समान रूप से पक जाने तक स्टीमर में 5 मिनट तक स्टीम करें।

स्टेप 4

अंत में पके हुए ढोकला को हल्का ठंडा करके टुकड़ों में काट लें। इसे हरे धनिया की चटनी के साथ परोसें।