Aloo Matar Recipe: दिन में कुछ हल्का खाने का सोच रहे है तो बनाएं टेस्टी आलू मटर की सिंपल डिश

By Shivam Yadav

May 8, 2025

दिन में अगर आलस से दूर रहना है तो हल्का भोजन ही करना चाहिए। इसी कड़ी में आप आलू मटर की सब्जी को ट्राई कर सकते है। ये आलू मटर की सब्जी, स्वाद में भरपूर है। आलू मटर की इस सब्जी को बनाना बेहद आसान है, जानिए इसको बनाने की विधि

सामग्री

4                    आलू (उबले हुए) 1 कप              मटर 1                    प्याज (बारीक कटा) 1                    टमाटर (बारीक कटा) 2                    हरी मिर्च 1 टी स्पून         अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून       हल्दी पाउडर 1 टी स्पून         धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून      जीरा स्वादानुसार       नमक 2 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालें और तड़का लगने दें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भूनें।

स्टेप 2

अब बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर बारीक कटा टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।

स्टेप 3

इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। कुछ देर तक मसाले भूनें, ताकि उनका स्वाद निकल आए।

स्टेप 4

अब उबले हुए आलू और मटर डालकर अच्छे से मिला लें। अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक पकने दें। हरा धनिया छिड़ककर गर्मागर्म पराठे के साथ परोसें।