By Shivam Yadav
January 18, 2025
6 सफ़ेद मशरूम 6 मशरूम 1 प्याज 5 लहसुन कली 1 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा) 1 टेबल स्पून मक्खन 1 कप मोजरेला स्वादानुसार नमक 1 टी स्पून काली मिर्च
सबसे पहले ओवन को प्रीहीट करें। फिर एक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें प्याज डालें और ट्रांसपेरेंट होने तक पकाएं, मशरूम और लहसुन डालें और इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें। इसे आंच से उतार लें और हरा धनिया डालकर मिलाकर, इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
इस मिश्रण से मशरूम को स्टफ करें और इसके ऊपर चीज डालकर मशरूम के किनारों को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
अंत में आप मशरूम को एक पैन में भून भी सकते हैं, इसे अंत तक ढक्कन के साथ कवर कर सकते हैं, अब आप सर्व कर सकते हैं।