Palak Rice Recipe: ऑफिस जाने के लिए हो रहे है लेट तो जल्दी से बनाएं पालक चावल की टेस्टी डिश

By Shivam Yadav

February 6, 2025

पालक राइस एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यह न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है। अगर आप हेल्दी डाइट का पालन करना चाहते हैं, तो पालक राइस को ट्राई कर सकते है

सामग्री

1 कप                      बासमती चावल 2 कप                      पालक के पत्ते 1 छोटा                     प्याज 1                            टमाटर 2                            हरी मिर्च (कटी हुई) 1 टी स्पून                अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून             जीरा 1/2 टी स्पून              हल्दी पाउडर 1 टी स्पून                 गरम मसाला 1 टेबल स्पून             नींबू का रस स्वादानुसार               नमक 2 टेबल स्पून              घी

स्टेप 1

चावल को अच्छे से धोकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर एक पैन में 2 कप पानी उबालें और उसमें नमक डालकर चावलों को आधे पकने तक उबालें। चावल में पानी सोखने दे और उसे अलग रख लें।

स्टेप 2

एक पैन में थोड़े से पानी में पालक के पत्तों को उबालकर ठंडा कर लें। फिर मिक्सी में पलाक को पीसकर प्यूरी बना लें।

स्टेप 3

एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा डालकर चटकने दें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।

स्टेप 4

अब कटा हुआ टमाटर और मसाले डालकर टमाटर को नरम होने तक पकने दें। फिर इसमें पालक की प्यूरी डालें और अच्छे से मिला लें। तैयार पालक की मिश्रण में उबाले हुए चावलों को डालें और ढककर पकने दें। अंत में नींबू का रस डालें और गर्मागर्म पालक राइस सर्व करें।