By Shivam Yadav
January 20, 2025
1 कप सूजी (रवा) 1/4 कप बेसन 1/4 कप दही 1/4 कप पानी 1 प्याज 1 शिमला मिर्च 1 हरी मिर्च 1/2 चमच हल्दी पाउडर 1/2 चमच जीरा 1/4 चमच लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक 1 टेबलस्पून तेल
एक बर्तन में सूजी, बेसन, दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। घोल को अच्छे से मिक्स करें ताकि गांठें न रहें।
अब तैयार घोल में बारीक कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और जीरा डालें। इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद तवे को गरम करके थोड़ा सा तेल डालें। तेल गर्म होने पर उसमें घोल का एक बड़ा चमच डालें और हल्के से फैलाएं ताकि चिला चपटी और समान आकार का बने।
अब चिला को एक तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें, फिर पलट कर दूसरी तरफ भी सेंकें। तैयार सूजी चिला को गरमा-गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।