Masala Poha : ऑफिस के लिए हो रहे हैं लेट तो ट्राई करें जल्दी से बनने वाला मसाला पोहा

By Shivam Yadav

May 22, 2025

सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी तो हर किसी को होती है ऐसे में आप कुछ ऐसा नाश्ता ट्राई करना चाहते है जो जल्दी से बनाया जा सके तो आप मसाला पोहा को ट्राई कर सकते है। ये इंदौर की फेमस डिश है, इसके ऊपर नमकीन और अनार के दाने डालकर आप इसे सर्व कर सकते है। जानिए इसको कैसे आसानी से बना सकते है

सामग्री

1 कप                    पोहा 1                         प्याज 1                         टमाटर (कटा हुआ) 2                         उबले हुए आलू 2                          हरी मिर्च 1/4 टेबल स्पून         हल्दी पाउडर 1/2 टेबल पर           लाल मिर्च पाउडर 1/4 टेबल स्पून         गरम मसाला 2 टेबल स्पून             तेल स्वादानुसार               नमक

स्टेप 1

पोहे को अच्छे से धोकर छान लें। फिर उन्हें एक प्लेट में फैलाकर कुछ समय के लिए सॉकर रखें ताकि वे मुलायम हो जाएं।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें हरी मिर्च और कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर, टमाटर डालकर कुछ मिनट तक पकने दें।

स्टेप 3

अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला डालें। मसाले अच्छे से भून लें ताकि उनका कच्चापन चला जाए।

स्टेप 4

अंत में कटी हुई आलू डालकर अच्छे से मिला लें। फिर, तैयार पोहे को कढ़ाई में डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें। नमक डालकर कुछ मिनट तक पकने दें। अब आपका स्वादिष्ट तारी पोहा तैयार है। इसे गरमागरम परोसें।