Veg Idli: ऑफिस जाने में हो रहे है लेट तो बनाएं जल्दी से बनने वाली वेज इडली

By Shivam Yadav

June 4, 2025

इडली चावल और उड़द दाल के मिश्रण से बने बैटर से बनाई जाने वाली एक साउथ इंडियन डिश है, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। एक बार इसको खाने के बाद आप इसको रोज बनाना पसंद करेंगे। तो आइए जानते है वेजिटेबल इडली बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

इडली चावल                  1 कप मूंग दाल                      1/4 कप गाजर                          1/2 कप शिमला मिर्च                  1/4 कप हरा मटर                      1/4 कप अदरक                         1 टेबल स्पून नमक                           स्वादानुसार तेल                             1 टेबल स्पून

स्टेप 1

इडली चावल और मूंग दाल को अलग-अलग पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद चावल और दाल को अच्छे से पीसकर एक गाढ़ा बैटर बना लें। थोड़ा पानी डालकर बैटर को मिक्सी में पीस सकते हैं।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च, हरा मटर और अदरक डालकर पकाएं। फिर इन सबको इडली बैटर में मिला लें।

स्टेप 3

अब बैटर में नमक डालकर इसे एक बर्तन में ढककर 8 घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रख दें।

स्टेप 4

इडली के सांचों में तेल लगाकर उसमें तैयार बैटर डालें और स्टीम करने के लिए इडली स्टीमर में 10 मिनट तक पकने दें। जब इडली का ऊपरी हिस्सा सूखा हो, तो इडली तैयार है।