Methi Paratha: ऑफिस जाने में हो रहे है लेट तो लंचबॉक्स में रखें मेथी से बना टेस्टी पराठा

By Shivam Yadav

June 30, 2025

सुबह सुबह तो सब जल्दी में होते है अगर आप भी ऐसी ही किसी जल्दी में है और नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते है जो स्वादिष्ट हो तो मेथी से बना पराठा ट्राई कर सकते है। इसको बनाने के लिए मेथी को आटे में ही डाल कर इसको गूंथ सकते हैं जानिए इस पराठे को बनाने की आसान विधि

सामग्री

1 कप                         मेथी के पत्ते 100 ग्राम                     पनीर 2 कप                         आटा 1 टी स्पून                     जीरा पाउडर 1 टी स्पून                     हरी मिर्च (कटी हुई) 1/2 टी स्पून                  हल्दी पाउडर स्वादानुसार                   नमक 2 टेबल स्पून                 तेल

स्टेप 1

सबसे पहले आटे में नमक, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालें। फिर उसमें मेथी के पत्ते और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

स्टेप 2

इसके बाद आटा गूंथने के बाद उसे छोटे-छोटे भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग से लोई बना लें।

स्टेप 3

अब लोई को थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेलन से बेल लें। बेलते समय ध्यान रखें कि पराठा न ज्यादा मोटा हो और न ज्यादा पतला। अंत में तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें।

स्टेप 4

जब पराठे को एक तरफ से अच्छे से सेंकें, फिर दूसरी तरफ भी घी लगाकर इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। अब तैयार मेथी पनीर पराठा को दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।