Oats Dhokla: गुजराती खाने के शौकीन है तो घर पर बनाएं ओट्स ढोकला की परफेक्ट डिश

By Shivam Yadav 

March 9, 2025

गुजरात का भोजन पूरे देश में लोगों को खूब पसंद होता है ऐसे में अगर गुजराती डिश ढोकला खाने का मन हो तो आप ओट्स ढोकला ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, और सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1/2 कप                   ओट्स  पाउडर 1/2 कप                   दही 1/2 कप                   सूजी 1/2 टी स्पून              अदरक मिर्च पेस्ट 1/2 कप                  उबली हुई सब्जियां स्वादानुसार               नमक 1 टेबल स्पून             ईनो फ्रूट साल्ट 1 टेबल स्पून             हरा धनिया 1 टेबल स्पून             मिर्च पाउडर

स्टेप 1

एक बाउल में सारी सामग्री को एक साथ मिला लें। ईनो फ्रूट साल्ट डालें, अच्छी तरह मिलाएं और घोल में झाग आने दें।

स्टेप 2

एक थाली में तेल लगाकर चिकना कर लीजिए। थाली में घोल डालें. थाली को तब तक हिलाएं जब तक मिश्रण समान रूप से फैल न जाए।

स्टेप 3

इसके बाद ऊपर से हरा धनिया और मिर्च पाउडर छिड़कें। ढोकला के समान रूप से पक जाने तक स्टीमर में 5 मिनट तक स्टीम करें।

स्टेप 4

अंत में पके हुए ढोकला को हल्का ठंडा करके टुकड़ों में काट लें। इसे हरे धनिया की चटनी के साथ परोसें।