Gujarati Dish: खाने के शौकीन है तो गुजरात के ये 5 फेमस डिश को जरूर करें ट्राई

By Roshni Jaiswal

May 2, 2024

गुजरात के लोग खाने के बहुत ही शौकीन होते हैं। ऐसे में, अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो गुजरात की फेमस इन 5 डिश को जरूर ट्राई करें। ये डिश खाने में बहुत ही लजीज होते हैं। तो आईए जानते हैं गुजरात की इन 5 फेमस डिश के बारे में

थेपला

थेपला गुजरात की एक फेमस डिश है। इसे मेथी और आटे के साथ तैयार किया जाता है। आप भी थेपला को एक बार जरूर ट्राई करें।

गुजराती कढ़ी

गुजराती कढ़ी के नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इस कढ़ी को खाने के बाद आप इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे।

ढोकला

ढोकला गुजरात की शान है। ढोकला खाने में बहुत ही स्पंजी, तीखी और मीठी होती है। इसे आप जरूर ट्राई करें।

खांडवी

गुजरात की खांडवी को दिल्ली में भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता हैं। खांडवी को बेसन से तैयार किया जाता है। यह खाने में बहुत ही लाजवाब होती है।

बासुंदी

बासुंदी गुजरात की एक फेमस डेजर्ट है। इसे उबले दूध, कस्टर्ड के साथ तैयार किया जाता है। यह एक तरह की रबड़ी होती है।