Egg idli: इडली खाने के शौकीन है तो बनाएं अंडे से बनी परफेक्ट इडली, बच्चों को आएगी खूब पसंद

By Shivam Yadav 

March 15, 2025

इडली वो भी अंडे से बनी, ये तो शरीर ने लिए परफेक्ट डिश है। इसको बनाना बेहद आसान होता है। अगर आप कुछ साउथ इंडियन खाने का प्लान कर रहे है तो इस वीकेंड पर अंडे से बनी टेस्टी इडली ट्राई कर सकते हैं। जानिए इसको आसानी से कैसे बनाया जा सकता है।

सामग्री

1 कप                      इडली बैटर 2                            अंडे 1 टी स्पून                 काली मिर्च (पिसी हुई) 1                           हरी मिर्च (कटी हुई) स्वादानुसार               नमक 1 टी स्पून                 तेल 1 टेबल स्पून             हरा धनिया

स्टेप 1

यदि आपने पहले से इडली बैटर तैयार किया है तो उसे एक बर्तन में डालें। अगर ताजे बैटर की जरूरत हो, तो उरद दाल और चावल को रात भर भिगोकर पीसकर बैटर बना लें।

स्टेप 2

एक कटोरे में अंडे फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें काली मिर्च, हरी मिर्च  और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 3

अब इडली स्टैंड के प्रत्येक बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें। फिर, हर स्लॉट में इडली बैटर डालें। उसके ऊपर हल्का सा अंडे का मिश्रण डालें। इसके बाद इडली स्टैंड को प्रेशर कुकर या इडली स्टीमर में रखें। 10 मिनट तक स्टीम करें।

स्टेप 4

अंत में इडली तैयार हो जाने के बाद, उन्हें स्टीमर से निकालें और हरे धनिये से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें। आप इसे चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं।