Chicken Madrasi: चिकन खाने के शौकीन है तो घर पर बनाएं लज़ीज़दार चिकन मद्रासी

By Shivam Yadav

February 12, 2025

चिकन खाने के शौकीन हर जगह के फेमस चिकन करी खाने के शौकीन होते है अगर आप भी उनमें से एक है जो चिकन खाने के शौकीन है तो आप चिकन मद्रासी को ट्राई कर सकते है, ये एक स्वादिष्ट डिश है जिसे साउथ इंडियन स्टाइल में बनाया जाता है। जानिए इस स्वादिष्ट डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चिकन ब्रेस्ट            500 ग्राम प्याज                    2 (कटे हुए) लहसुन                  5 कली टमाटर                  2 (बारीक कटे) अदरक                 छोटा टुकड़ा तेल                     2 टेबल स्पून हल्दी                   ½ टी स्पून जीरा पाउडर          1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर    1 टेबल स्पून धनिया पाउडर        2 टेबल स्पून

स्टेप 1

प्याज, लहसुन, लाल मिर्च और अदरक, लहसुन को एक साथ पीसकर मोटा पेस्ट बना लें। अब एक पैन में तेल गरम करें, फिर इसमें पेस्ट डालकर भून लें।

स्टेप 2

अब इसमें हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और 4-5 मिनट तक पका लें।

स्टेप 3

अब चिकन के टुकड़े डालें, सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ। इसके बाद चिकन का रंग बदलने तक पकाएँ। इसमें कटे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें।

स्टेप 4

अंत में चिकन मद्रासी बनकर तैयार है, आप इसमें धनिया पत्ती डालें और चावल, रोटी या नान के साथ परोसें।