Chicken Fried Rice: लगी हो ज्यादा तेज भूख, बनाएं झटपट बनने वाले चिकन फ्राइड राइस डिश

By Shivam Yadav

July 16, 2025

चिकन फ्राइड राइस का नाम सुनते ही चिकन लवर्स के मुंह में पानी आ जाता है। यह न सिर्फ स्वाद में भरपूर है बल्कि यह पोषण युक्त डिश है। इसे बासमती चावल और चिकन के साथ सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

½ कप                       चावल (उबले हुए) 200 ग्राम                    बोनलेस चिकन 2 टेबल स्पून                शेजवॉन सॉस 2 टेबल स्पून                शिमला मिर्च  2 टेबल स्पून                मशरूम  2 टेबल स्पून                बींस 2 टेबल स्पून                गाजर (बारीक कटा) 1 टी स्पून                   काली मिर्च स्वादानुसार                  नमक 1 टी स्पून                    लहसुन (टुकड़ों में कटा) 1 टी स्पून                    अदरक 2 टेबल स्पून                तेल

स्टेप 1

सबसे पहले आप एक पैन में तेल गरम करें और इसमें लहसुन और अदरक को डालकर अच्छे से भून लें। फिर इसमें शिमला मिर्च, गाजर, मशरूम और बीन्स डालकर कुछ देर और भूनें।

स्टेप 2

अब आप बोनलेस चिकन को पैन में डालें। और काली मिर्च और नमक डालकर चिकन के पूरी तरह पकने तक इसे चलाते हुए भूनते रहें।

स्टेप 3

इसके बाद उबले हुए चावल को डालें और चावल को सब्जियों और चिकन के साथ अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 4

अंत में शेजवान सॉस डालें और अच्छी तरह मिला लें। और इस तरह आपका चिकन फ्राइड राइस सर्व करने के लिए तैयार है।