Kasi Halwa: सूजी का हलवा खाकर हो गए बोर तो ट्राई करें कद्दू से बना कासी हलवा

By Shivam Yadav

February 3, 2025

हलवा खाना सभी की पहली पसंद है ऐसे में अगर सुबह के नाश्ते में सूजी के हलवे की जगह कद्दू से बना हलवा खाने को मिल जाए तो दिन बेहद अच्छा हो जाता है। इसको बनाना बेहद आसान है तो जानिए इसको आसानी से कैसे बनाया जा सकता है

सामग्री

कद्दू                      500 ग्राम चीनी                    1 कप घी                       2 टेबल स्पून दूध                      1 कप इलायची पाउडर      1/2 छोटी चम्मच बादाम                  5 काजू                   8

स्टेप 1

सबसे पहले कद्दू को अच्छे से धोकर छील लें और फिर उसे बारीक कद्दूकस कर लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें कद्दूकस की हुई कसी डालकर उसे अच्छे से भूनें, जब तक वह नरम न हो जाए और उसका रंग हल्का बदलने लगे।

स्टेप 3

अब इसमें दूध डालकर मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर पकने दें, जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए। इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाकर पकाएं।

स्टेप 4

अंत में इलायची पाउडर डालें और सजावट के लिए कटे हुए बादाम और काजू डालें। हलवे को 5 मिनट तक पकाएं, फिर गर्मागर्म परोसें।