Beetroot Roti: सादा रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो एक बार जरूर ट्राई करें चुकंदर की रोटी

By Roshni Jaiswal 

February 13, 2025

सादा रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो आप एक बार चुकंदर की रोटी बनाकर जरूर ट्राई करें। चुकंदर की रोटी खाने में बहुत जल्दी और टेस्टी होती है। इसे बनाना बेहद आसान है। साथ ही इस रोटी को खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो आईए जानते हैं चुकंदर की रोटी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में

सामग्री

1 कप गेहूं का आटा 1 चुकंदर 1 टीस्पून घी 1/2 टीस्पून अजवाइन स्वादानुसार नमक

स्टेप 1

सबसे पहले चुकंदर को छील लें। फिर इसे छोटे टुकड़ों में काटकर एक मिक्सी जार में पीस लें। आप चाहे तो चुकंदर को कद्दूकस भी कर सकते हैं।

स्टेप 2

अब एक बड़े बर्तन में आटा डालें। फिर आटे में अजवाइन, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इस आटे को चुकंदर के पेस्ट से गूंथ लें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।

स्टेप 3

10 मिनट बाद गूंथें हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। फिर इस लोई को रोटी की आकार में गोल बेल लें।

स्टेप 4

अब गैस पर एक तवा गर्म करें। तवा अच्छे से गर्म हो जाए तो उस पर रोटी डालकर सेंक लें। अब आपका चुकंदर की रोटी बनकर तैयार है। इसे सब्जी, दही के साथ गरमा गरम सर्व करें।