Matar Kachori: सब्जी में मटर खाकर हो गए हैं तो बोर तो आज बनाएं टेस्टी मटर कचौरी

By Shivam Yadav

January 20, 2025

मटर की सब्जी खाकर अगर आप बोर हो चुके है तो आप मटर से बनी कचौरी ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, आप इसे चटनी के साथ ट्राई कर सकते है। सुबह के नाश्ते के लिए एक परफेक्ट डिश है, तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे ने

सामग्री

कचोरी के लिए: मैदा                  1 कप सूजी                 2 टेबल स्पून तेल                   2 टेबल स्पून नमक                 स्वादानुसार तेल                   2 टेबल स्पून मटर की स्टफिंग के लिए हरी मटर             1 कप आलू                  1 हरी मिर्च             2 अदरक              1 इंच जीरा                1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर       1/4 टी स्पून धनिया पाउडर      1 टी स्पून गरम मसाला       1/2 टी स्पून नमक                स्वादानुसार

स्टेप 1

एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक और 2 टेबलस्पून तेल डालकर अच्छे से मिला लें। फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंध लें। गूंधने के बाद आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 2

अब कढ़ाई में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें। इसमें जीरा और राई डालकर चटकने दें। फिर हरी मिर्च और अदरक डालकर 1-2 मिनट तक भूनें। उबली हुई मटर, आलू, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

इसके बाद गूंधे हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें। इन गोलों को हल्का बेलन से बेल लें। अब हर बेले हुए आटे के बीच में मटर की स्टफिंग रखें और कचोरी को बंद कर दें। फिर इसे हल्का सा बेल लें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले।

स्टेप 4

अंत में कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें कचोरियों को हल्का सा सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। कचोरी को तेल में डालकर मध्यम आंच पर तलें ताकि वे अंदर से भी अच्छी तरह पक जाएं। गरमा-गरम मटर कचोरी तैयार है, इसे अपने पसंदीदा चटनी के साथ परोसें।