Khoba Roti: साधारण रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो जरूर ट्राई करें राजस्थानी खोबा रोटी, नोट करें रेसिपी

By Roshni Jaiswal 

February 19, 2025

क्या आप ही साधारण रोटी खाकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आप इस राजस्थानी खोबा रोटी को एक बार जरूर ट्राई करें। राजस्थानी खोबा रोटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसे आप पंचवटी दाल के साथ बनाकर खा सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं खोबा रोटी कैसे बनाएं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं राजस्थानी खोबा रोटी बनाने की रेसिपी के बारे में

सामग्री

2 कप गेहूं का आटा 1/4 टीस्पून जीरा 1/4 टीस्पून अजवाइन 1/2 टीस्पून या स्वादानुसार नमक 2 टेबलस्पून देसी घी

स्टेप 1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, जीरा, अजवाइन, नमक और 1 बड़े देसी घी डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 2

अब इस आटे में जरूरत अनुसार पानी डालकर टाइट/सख्त आटा गूंथ लें और इसे ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।

स्टेप 3

15 मिनट के बाद इस गूंथें हुए आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां बना लें। फिर इस लोई में सूखा आटा लगाकर इसे रोटी के आकार में मोटा बेल लें।

स्टेप 4

इसके बाद धीमी आंच गैस पर एक तवा गर्म करें। तवा अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें मोटी रोटी डालकर थोड़ा सा सेंक लें। जब रोटी थोड़ी सी पक जाए तो दो उंगलियां की मदद से रोटी को दबाते हुए चुटकी जैसी डिजाइन बना लें।

स्टेप 5

आप चाहे तो चिमटे से भी डिजाइन बना सकते हैं। जब रोटी में पूरी डिजाइन बन जाए तो इसे हल्की हाथों से पलट दें। अब रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।

स्टेप 6

इसके बाद रोटी को तवे से उतारकर धीमी आंच पर सीधे रखकर सेंक लें। जब रोटी अच्छी तरह से सिक जाए तो इसे गैस से उतार लें और इसके ऊपर देसी घी लगा लें। अब आपका राजस्थानी खोबा रोटी बनकर तैयार है। इसे पंचवटी दाल या सब्जी के साथ सर्व करें।