Besan Mathri: मैदा से बनी मठरी खाकर बोर हो गए है तो ट्राई करें बेसन से बनी मठरी

By Shivam Yadav

March 20, 2025

शाम के नाश्ते में चाय के साथ मठरी मिल जाए तो नाश्ता और भी मजेदार हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताते है बेसन से बनी मठरी के बारे में , इसको बनाना बेहद आसान है। जानिए बेसन से बनी मठरी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                    बेसन 1/4 कप                 आटा 1/4 कप                  घी 1/2 टी स्पून            अजवाइन 1/2 टी स्पून             नमक 1/4 टी स्पून             हल्दी 1/4 टी स्पून            लाल मिर्च पाउडर 2 कप                   तेल

स्टेप 1

एक बड़े बर्तन में बेसन, आटा, अजवाइन, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें घी डालकर हाथों से अच्छे से मसलते हुए आटा गूंध लें।

स्टेप 2

अब गूंधे हुए आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। हर हिस्से को बेलन से बेल लें और हल्का मोटा चपटा आकार दें। एक कांटे से मठरी के ऊपर कुछ छेद कर लें ताकि यह तेल में अच्छे से सिक सके।

स्टेप 3

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल का तापमान मध्यम रखें, बहुत ज्यादा गर्म न करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो मठरी को धीरे-धीरे तेल में डालें। मठरी को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

स्टेप 4

अंत में मठरी को तेल से निकाल कर टिशू पेपर पर रख लें। अब आपकी बेसन मठरी तैयार है, इसे चाय या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।