Poha Tikki : कई तरह की टिक्की खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं पोहा से बनी चटपटी टिक्की

By Shivam Yadav

January 28, 2025

वैसे तो आपने टिक्की कई तरह की खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताते है पोहा से बनी स्वादिष्ट टिक्की के बारे में, इसको चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। पोहा टिक्की शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट डिश हैं। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                  पोहा 1                       उबला आलू 1/2 कप              हरा मटर 1 टी स्पून             हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून          लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून          गरम मसाला 1/2 टी स्पून          जीरा पाउडर स्वादानुसार           नमक 1                       हरी मिर्च 1/4 कप              हरा धनिया 2 टेबल स्पून         तेल

स्टेप 1

सबसे पहले पोहे को एक बर्तन में अच्छे से धोकर पानी निकाल लें। फिर इन्हें 5 मिनट तक गीला रहने दें।

स्टेप 2

एक बड़े बाउल में उबला आलू, उबली हरी मटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 3

अब इसमें धोया हुआ पोहा डालें और सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें। मिश्रण को हल्के हाथों से मसलकर एक गोल आकार की टिक्की बना लें।

स्टेप 4

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल अच्छे से गरम हो जाने पर उसमें टिक्कियाँ डालकर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें। तली हुई पोहा टिक्की को अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।