Dahi Idli : कई तरह की इडली खाकर हो गए हैं बोर तो आज ट्राई करें दही से बनी परफेक्ट इडली

By Shivam Yadav 

January 30, 2025

इडली खाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन अगर आप बच्चों की पसंदीदा इडली बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप दही इडली की डिश को ट्राई कर सकते है। ये आपके बच्चे के मानसिक विकास के लिए बहुत लाभदायक होगा। तो जानिए कैसे इसको आसानी से बना सकते है।

सामग्री

इडली                     6 दही                       1 कप नमक                     स्वादानुसार ताजा धनिया            1 टेबलस्पून प्याज                     1 टमाटर                    1 चाट मसाला            1/2 टीस्पून जीरा                     1/2 टीस्पून

स्टेप 1

इडली को पहले से पकाकर ठंडा होने के लिए रख लें। दही को अच्छे से फेंट लें। अगर दही बहुत गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी मिला लें।

स्टेप 2

अब एक सर्विंग प्लेट में इडली रखें और ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें, ताकि इडली अच्छे से दही में भीग जाए।

स्टेप 3

इसके बाद नमक और चाट मसाला डालें। अगर आप चाहते हैं तो कुछ ताजे कटी हुई सब्जियाँ भी डाल सकते हैं।

स्टेप 4

अंत में ऊपर से ताजा धनिया और जीरा छिड़ककर गार्निश करें। दही इडली तैयार है, इसे तुरंत सर्व करें।