Chana Dal Halwa: सूजी से बना हलवा खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें चना दाल से बना टेस्टी हलवा

By Shivam Yadav

February 14, 2025

वैसे तो आपने चने की दाल को लौकी के साथ ट्राई किया होगा लेकिन क्या आप जानते है इस दाल से आप स्वादिष्ट हलवा भी बना सकते है। जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता। डिनर के बाद कुछ मीठा खाने का मन है तो आप इसे ट्राई कर सकते है, जानिए इसको बनाने की विधि

सामग्री

चना दाल             1 कप घी                      2 टेबलस्पून चीनी                  3/4 कप दूध                     2 कप काजू                  8 बादाम                1/4 कप इलायची पाउडर     1/2 टी स्पून सौंफ                   1/2 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले चने की दाल को अच्छे से धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।

स्टेप 2

इसके बाद भिगोई हुई चने की दाल को 2 कप पानी में उबालें, जब तक दाल नरम न हो जाए। दाल का पानी पूरी तरह सूखने तक पकाएं।

स्टेप 3

एक कढ़ाई में घी गरम करें। उसमें उबली हुई चने की दाल डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से भूनें, जब तक दाल हल्की ब्राउन और खुशबूदार न हो जाए।

स्टेप 4

अब इसमें  दूध और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। इसे लगातार चलाते हुए पकाएं, हलवे में कटे हुए काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालें। हलवे को अच्छे से मिला लें, फिर गरमागरम चने की दाल हलवे को सर्व करें