Bajra Chilla : बेसन का चीला खाकर हो गए बोर तो आज बनाएं बाजरे से बना स्वादिष्ट चीला

By Shivam Yadav 

February 7, 2025

सर्दी के इस मौसम में बाजरा से बनी चीज खाना काफी लाभदायक होता हैं। ऐसे में आपने बेसन चीला तो खूब ट्राई किया होगा, लेकिन आज आप बाजरे से बना चीला खाना पसंद कर सकते है। तो जानिए बाजरे से बना चीला कैसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

1 कप                   बाजरा आटा 1/4 कप                बेसन 1                         हरी मिर्च 1/4 कप                हरा धनिया 1/2 टीस्पून            हल्दी 1/2 टीस्पून           जीरा पाउडर 1/2 टीस्पून           अजवाइन स्वादानुसार            नमक

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में बाजरा आटा, बेसन, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, जीरा पाउडर, अजवाइन और नमक डालें।

स्टेप 2

अब इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।

स्टेप 3

इसके बाद तवा या नॉन-स्टिक पैन को अच्छे से गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं। अब तवे पर बैटर डालकर हल्का सा फैलाएं।

स्टेप 4

इसे दोनों साइड से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। आपका बाजरा चीला तैयार है। इसे हरी चटनी या दही के साथ गरमा गरम परोसें।