Egg Dosa : अलग तरह के डोसा खाकर हो गए है बोर तो आज ट्राई करें अंडे का स्वादिष्ट डोसा

By Shivam Yadav

February 8, 2025

डोसा साउथ इंडिया की एक फेमस डिश है, ऐसे में प्रोटीनयुक्त डोसा खाने का मन है तो आप अंडे से बना डोसा ट्राई कर सकते है। इसको चटनी या सांभर के साथ ट्राई कर सकते है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

डोसा बैटर                   1 कप अंडा                          1 (फेटा हुआ) तेल                            3 टेबल स्पून प्याज                         1 हरी मिर्च                     1 हरा धनिया                  1 टेबलस्पून नमक                         स्वादानुसार

स्टेप 1

एक तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं। अब तवे पर डोसा बैटर डालें और उसे गोलाकार में अच्छे से फैला लें। डोसा न ज्यादा मोटा और न ज्यादा पतला हो, इसे सही मोटाई में फैलाएं।

स्टेप 2

इसके बाद डोसे के ऊपर फेटा हुआ अंडा डालें और इसे डोसे के ऊपर अच्छे से फैलने दें। आप चाहें तो अंडे में प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल सकते हैं।

स्टेप 3

अब डोसे को ढक कर 2 मिनट तक पकने दें, ताकि अंडा अच्छे से पक जाए। फिर इसे पलटने की कोशिश करें, और थोड़े से तेल का इस्तेमाल करें।

स्टेप 4

अंत में डोसा और अंडा अच्छे से पक जाएं, तो डोसे को तवे से निकाल लें और गरम-गरम सर्व करें। आप इसे चटनी या सांबर के साथ खा सकते हैं।