By Roshni Jaiswal
March 4, 2025
साउथ इंडियन फूड लवर है तो आप केरल के फेमस झींगा करी बनाकर जरूर ट्राई करें। केरल झींगा करी खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है।
पलाडा पायसम केरल का एक फेमस हलवा है। जिसे मीठा चावल का हलवा के नाम से जाना जाता है। इसे ओणम के त्यौहार से लेकर अन्य त्यौहारों पर जरूर बनाया जाता है।
पुट्टू चावल के आटे, पानी और नमक के साथ भाव से बनने वाली एक लाजवाब डिश है। इसे कडाला करी और नारियल की ग्रेवी के साथ बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
कडाला करी केरल की फेमस डिश है। जिसे काले चने और मसाले के साथ तैयार करके बनाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
केरल के मशहूर डिश में से एक अप्पम है। जिसे सब्जियों से लेकर चिकन के साथ खूब पसंद किया जाता है। ये खाने में बहुत ही स्पंजी और सॉफ्ट होते हैं।