By Shivam Yadav
February 5, 2025
रवा 2 कप तेल 2 टेबल स्पून लाल मिर्च (खड़ी) 2 कढ़ी पत्ता 5 राई 1 टी स्पून दही ½ कप नमक 1 टी स्पून
एक पैन में तेल डालकर उसको धीमी आंच पर गर्म करें और फिर मिर्च और राई के दाने डालें, इसके बाद पैन में सूजी डालकर भून लें।
सूजी के भूंज जाने के बाद इसको ठंडा कर लें और फिर इसमें दही मिलाकर इसको अच्छे से मिला लें।
अब इस मिश्रण में नमक मिलाकर इसको 2 घंटे के लिए रख दें। अब इसको इडली मेकर में डाल दें और 10 मिनट के लिए भाप में बनाए।
मसाला रवा इडली बन कर तैयार हो गई, इसे आप सांभर या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते है।।