Nariyal Chutney: बिना नारियल चटनी के फीका है इडली और डोसे का स्वाद

By Shivam Yadav

June 28, 2025

वैसे इस गर्मी के मौसम में चटनी तो हर घर में बनती है लेकिन अगर आप डोसा या इडली बनाने की सोच रहे है तो  नारियल चटनी के बिना डोसा या इडली का स्वाद फीका ही रहेगा। इस चटनी का स्वाद हल्का तीखा होता है, ये चटनी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

ताजा नारियल         1 कप हरी मिर्च                2 भुनी चना दाल         2 टेबलस्पून अदरक                 1/2 इंच टुकड़ा नमक                    स्वादानुसार पानी                    आवश्यकतानुसार तड़के के लिए: राई                      1/2 टीस्पून करी पत्ते                5 सूखी लाल मिर्च       1 हींग                      1 चुटकी तेल                      1 टीस्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक मिक्सर जार में नारियल, हरी मिर्च, भुनी चना दाल, अदरक और नमक डालें।

स्टेप 2

अब थोड़ा पानी डालकर इस मिश्रण को बारीक पीस लें। इसके बाद तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें।

स्टेप 3

एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई डालें। जब चटकने लगे तब करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च और हींग डालें।

स्टेप 4

अंत यह तड़का चटनी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। नारियल चटनी को डोसा या इडली के साथ सर्व करें।