Dhokla : गर्मागर्म ढोकला और हरी चटनी, इससे बेहतर ब्रेकफास्ट भला और क्या होगा

By Shivam Yadav

August 28, 2025

गुजराती डिश न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है बल्कि इनकी खुशबू ही अपनी ओर आकर्षित करती है, ऐसी ही ढोकला की डिश है जो नाश्ते के लिए परफेक्ट है। इस गर्मागर्म ढोकला को मूंगदाल और दही से आसानी से बनाया जा सकता है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

मूंग दाल                       1/4 कप हिंग                            1/4 टीस्पून नमक                           स्वाद अनुसार ताजा दही                      1/4 कप बेकिंग सोडा                   1/2 टीस्पून तेल                              1 टेबलस्पून हरा धनिया                     (सजाने के लिए) पानी                             आवश्यकता अनुसार

स्टेप 1

सबसे पहले दाल को पानी में 4 घंटे के लिए भिगोने रख दें। भिगोने के बाद, दाल को पीसकर एक मुलायम घोल बना लें। इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर घोल को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

अब इस घोल में नमक, हिंग और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। घोल को 10  मिनट के लिए रख दें ताकि बेकिंग सोडा एक्टिव हो जाए।

स्टेप 3

एक ढोकला स्टैंड में तेल लगाकर उस पर घोल डालें। एक बड़े पैन में पानी उबालने रखें और स्टैंड को उस पैन में रखें। ढोकला को 15 मिनट तक स्टीम होने दें।

स्टेप 4

एक पैन में तेल गरम करें, उसमें सरसों के दाने, हिंग, और हरी मिर्च डालें। जब यह तड़कने लगे, तो इसे स्टीम किए हुए ढोकला पर डालें। हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम सर्व करें।