Veg Poha : सुबह का नाश्ता कीजिए इंदौर के फेमस वेज पोहा और सॉस के साथ

By Shivam Yadav

March 6, 2025

अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का और जल्दी से बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते है तो आप वेज पोहा ट्राई कर सकते है। ये इंदौर की फेमस डिश है लेकिन अब इसे पूरे देश में खूब पसंद किया जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   पोहा 1                         प्याज 1                        टमाटर 1                        हरी मिर्च 1/2 कप               मटर 1                        उबले आलू 1/2 चम्मच            सरसों के बीज 1/4 चम्मच            हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच            चीनी 1/2 चम्मच            नमक 1 टेबलस्पून           तेल

स्टेप 1

सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर छलने में रख लें, ताकि वे नर्म हो जाएं।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें सरसों के बीज डालें और जब वे चटकने लगें, तो उसमें हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें उबले आलू और मटर डालें। हल्दी पाउडर, चीनी और नमक डालकर सब्ज़ियों को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब इसमें धोया हुआ पोहा डालें और अच्छे से मिला लें ताकि पोहा सब्ज़ियों में अच्छे से समा जाए। इसे 5 मिनट तक ढक कर पकने दें। ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमागरम पोहा सर्व करें।