Batata Poha : शाम का टेस्टी नाश्ता कीजिए  मुंबई के फेमस बटाटा पोहा के साथ, बॉडी को रखे फ्रेश

By Shivam Yadav

January 23, 2025

वैसे तो पोहा इंदौर की शान है लेकिन अब पोहा को पूरे भारत में खूब पसंद किया जाने लगा है। कुछ जगह अपने हिसाब से इसको बनाकर इसका स्वाद और भी टेस्टी हो जाता है। इसी तरह बटाटा पोहा, मुंबई में खूब पसंद किया जाता हैं। तो जानिए इस बटाटा पोहा बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                  पोहा 1                       आलू (उबला) 1                       प्याज (कटा हुआ) 1                       हरी मिर्च (कटी हुई) 1 टी स्पून             सरसों के दाने 1/2 टी स्पून          हल्दी पाउडर 1 टी स्पून             चीनी 1/2 टी स्पून           नमक (स्वाद अनुसार) 1/2 टी स्पून           जीरा 8                        कड़ी पत्ते 1 टेबल स्पून          तेल 1 टी स्पून             नींबू का रस

स्टेप 1

सबसे पहले पोहे को हल्के से धोकर 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें, फिर छानकर साइड में रख लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, सरसों के दाने, और कड़ी पत्ते डालें। जब तड़का सही से सुनहरा हो जाए, तब हरी मिर्च और प्याज डालकर थोड़ा भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें उबला हुआ आलू, हल्दी पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। फिर 2 मिनट के लिए पका लें।

स्टेप 4

अब इस तड़के में धोकर रखा हुआ पोहा डालें। साथ ही चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। पोहे को अच्छे से हल्का सा भून लें, अंत में नींबू का रस डालें और हरे धनिए से सजाकर गरमा गरम सर्व करें।