Upma : संडे का स्पेशल नाश्ता करें बिना किसी झंझट के और फटाफट बनने वाले उपमा के साथ

By Shivam Yadav 

June 15, 2025

अगर आपके मन में ये है कि साउथ इंडियन डिश सिर्फ रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट होती है तो आपके इस भ्रम को आज हम तोड़ते है और बताते है साउथ इंडियन डिश उपमा को घर पर भी टेस्टी बनाया जा सकता है। ये डिश फटाफट से बनने वाली डिश है। कैसे इसको बनाया जा सकता है ये भी जान लीजिए

सामग्री

रवा                         1 कप तेल                         2 टेबल स्पून जीरा                      1/2 टी स्पून हरी मिर्च                   1 अदरक                     1 इंच टुकड़ा प्याज                       1 गाजर                     1/2 कप मटर                       1/4 कप हल्दी पाउडर            1/4 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार पानी                       2 कप

स्टेप 1

एक कढ़ाई में सूजी को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसे एक बर्तन में निकालकर रख लें।

स्टेप 2

अब कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें जीरा, हरी मिर्च, और अदरक, बारीक कटी हुई प्याज डालकर नरम होने तक भूनें। इसके बाद, गाजर और मटर डालें। फिर हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिला लें।

स्टेप 3

अब कढ़ाई में 2 कप पानी डालें और उबालने दें। पानी उबालने के बाद आंच धीमी कर दें। पानी में उबाल आने पर धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालें और अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अंत में कढ़ाई को ढककर 5 मिनट तक पकने दें। सूजी उपमा तैयार है, आप धनिया पत्तियों से सजाकर गरमागरम परोसें।