Masoor dal chilla: सुबह का नाश्ता कीजिए प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल के चिले से, दिनभर रहें फ्रेश

By Shivam Yadav

March 16, 2025

सन्डे की सुबह अगर कुछ हेल्दी नाश्ता हो जाए तो दिन बेहद अच्छा जाता है, ऐसे में आज आप मसूर दाल से बना टेस्टी चीला ट्राई कर सकते है। इसको बनाना बेहद आसान होता है, जानिए इस हेल्दी डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                         मसूर दाल 1                               हरी मिर्च 1 छोटा टुकड़ा               अदरक 1/2 टी स्पून                  हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून                  जीरा 1/4 टीस्पून                  अजवाइन 1/2 टी स्पून                  नमक 1/4 कप                     हरा धनिया 1 टेबल स्पून                 तेल

स्टेप 1

सबसे पहले मसूर दाल को अच्छे से धोकर रात भर पानी में भिगोकर रखें। अब भिगोई हुई मसूर दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सी में डालें और एक मोटा पेस्ट बना लें।

स्टेप 2

अब इस पेस्ट में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, जीरा, अजवाइन, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल गर्म करें। अब तवे पर घोल डालकर चम्मच से पतला फैलाएं। इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। एक तरफ पकने के बाद, पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छे से पका लें।

स्टेप 4

अंत में तैयार मसूर दाल चिल्ले को हरे धनिया की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरम-गरम परोसें।