Achari Turai: गर्मी में दे ठंडक का एहसास, ऐसा है आचारी तुरई का स्वाद

By Shivam Yadav

July 17, 2025

तुरई का नाम सुनते ही बच्चे अजीब सा मुंह बनाते है और इसको बेमन से खाना पसंद करते है। लेकिन जब इस तुरई को आचारी तुरई के रूप में बनाया जाता है तो ये सबकी फेवरेट हो जाती है , तो जानिए तुरई की इस टेस्टी डिश को कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

तुरई                      1 किलो सरसों का तेल          3 टेबलस्पून प्याज                     1 हरी मिर्च                 2 (बारीक कटी) अचारी मसाला         2 टेबलस्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर  2 टीस्पून हल्दी पाउडर            1 टीस्पून नमक                     स्वादानुसार टमाटर                   1 (बारीक कटा) नींबू का रस             2 टीस्पून धनिया

स्टेप 1

तुरई को धोकर छीलकर, इसे टुकड़ों में काट लें। पैन में तेल गरम होने के लिए रख दें। तेल गरम होने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद हरी मिर्च और अचारी मसाला डालकर थोड़ी देर पकाएं। इसके बाद इसमें तुरई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिक्स करें। आंच को धीमी ही रखें।

स्टेप 3

तुरई के सॉफ्ट होने तक पकाएं, इसके बाद इसमें टमाटर डालें और तुरई को थोड़ी देर और पकने दें।

स्टेप 4

सबसे बाद में नींबू का रस डालें और सारी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।