Afghani Chhach : गर्मी से दें बॉडी को राहत अफगानी स्टाइल में बने छाछ के साथ

By Shivam Yadav

May 9, 2025

गर्मी के इस मौसम में छाछ तो सभी पीना पसंद करते है, तो आज हम आपको ऐसे छाछ के बारे में बताते है जो स्वाद से भरपूर है, जानते है इस अफ़गानी छाछ को बनाने के बारे में। इसका टेस्ट काफी पसंद आएगा आपको, इसको पीने के बाद आप ताजगी से भरपूर रहेंगे। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1/2 कप                          दही 1 कप                            पानी 1                                  खीरा (बारीक कटा) 8-10                             ताजे पुदीने के पत्ते स्वादानुसार                      काला नमक 1/2 छोटा चम्मच               काला प्रेपर पाउडर 4 बर्फ के टुकड़े

स्टेप 1

सबसे पहले अफगानी छाछ बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को एक बड़े से कटोरे में मिला ले।

स्टेप 2

अब ब्लेंडर में बर्फ को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को डालकर, सभी को ब्लेंड कर लें।

स्टेप 3

अब इस छाछ वाले मिश्रण को ब्लेंडर से निकाल कर एक बड़े ग्लास में कर लें।

स्टेप 4

आप इसमें बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं। और फिर पुदीने के पत्ते के साथ गर्निश करके सर्व करें।