Lal Kaddu Raita : इस मौसम में शरीर को दे ठंडक का एहसास, महाराष्ट्र के फेमस लाल कद्दू रायता के साथ

By Shivam Yadav

April 29, 2025

रायता, गर्मी से राहत दिलाने के लिए सबसे परफेक्ट डिश है। लेकिन आज आप ट्राई कर सकते है महाराष्ट्र की फेमस लाल कद्दू रायते की डिश, जो खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर होती है। जानिए महाराष्ट्र की इस फेमस डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

लाल कद्दू               200 ग्राम दही                      1 कप हरी मिर्च                2 सरसो के बीज         ½ टेबल स्पून हींग                      ⅕ टी स्पून करीपत्ता                5 देसी घी                 1 टेबल स्पून चीनी                    1 टी स्पून मूंगफली                1 टेबल स्पून नमक                    स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले कद्दू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें उबलने दें। नरम होने पर टुकड़ों को ठंडा करके अच्छी तरह मैश कर लें।

स्टेप 2

इसके बाद एक कटोरी दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें। अब इसमें मसला हुआ कद्दू, बारीक कटा हुआ हरा नमक और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

अब तड़का पैन में घी गरम करके उसमें राई, करी पत्ता और हींग डालकर तड़का तैयार करें।

स्टेप 4

अंत में तड़के को रायते पर डालकर अच्छे से मिलाएँ, आपका लाल कद्दू रायता बनकर तैयार है, अब आप ठंडा-ठंडा परोस सकते हैं।