Laccha Rabdi: आम इंसान से अमिताभ बच्चन तक सबको पसंद है ठंडी ठंडी लच्छा रबड़ी

By Shivam Yadav

May 14, 2025

रबड़ी एक ऐसी मिठाई है जो हर इंसान को खूब पसंद होती है। ऐसी गर्मी के मौसम में ठंडी ठंडी रबड़ी मिल जाए तो दिन भर ताजगी रहेगी। तो आज हम आपको बताते है कई ड्राई फ्रूट्स और दूध से बनी लच्छा रबड़ी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

दूध                        2 लीटर खोया                     200 ग्राम चीनी                      300 ग्राम बादाम                    6 पिस्ता                     8 गुलाब की पत्ती          थोडी केसर धागे                2

स्टेप 1

सबसे पहले मोटे तले वाले पैन में दूध डालकर उबाल आने तक पकाएं। इसमें खोया डालकर उसे धीमी आंच पर पकने के लिए रखें।

स्टेप 2

अब इसमें चीनी डालकर 10 मिनट पकाएं। पैन के किनारे लगी मलाई को खरोंचते रहें और दूध में मिलाते रहें।

स्टेप 3

अब इसमें पिस्ता और बादाम डालकर कुछ देर और पका लें। और केसर के धागे डालकर ढककर पकाएं।

स्टेप 4

इसे सर्विंग कटोरी में डालकर 1 घंटे फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें। इसका बाद निकालकर गुलाब की पत्ती और कटे हुए बादाम से गार्निश करके सर्व करें।