Holi Special: होली पर को दोस्तों को खिलाएं दही भल्ला की चटपटी डिश

By Shivam Yadav

March 8, 2025

होली पर हम अपने घर आए मेहमानों के लिए नई तरह की डिश बनाते है इसी कड़ी में आज हम आपको दही भल्ला की डिश के बारे में बताते है, ये होली के लिए परफेक्ट डिश है। इसको खाने के बाद आपके दोस्तों को इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

4 कप                  उड़द दाल 1/2 टी स्पून          नमक 1 टी स्पून             लाल मिर्च पाउडर 2 टी स्पून             चिरौंजी 1 टी स्पून             किशमिश 1/2 टी स्पून          हींग 1 टी स्पून             पानी 1 कप                 दही 1 टी स्पून            जीरा पाउडर 6 टी स्पून            इमली की चटनी 6 टी स्पून            पुदीने की चटनी

स्टेप 1

सबसे पहले धुली उड़द दाल को 5घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। दाल का पानी निकाल लें और इसे पीस लें। इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चिरौंजी, किशमिश और हींग डालें। उसे अपने हाथ से फेंटे।

स्टेप 2

अब अपने हाथ से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं। गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें फ्राई करें। एक बाउल में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें, इसके बाद इसमें नमक और काला नमक मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद पूरी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। तैयार किए गए भल्लों को पानी में भिगोकर रखें, अब इन्हें पानी में से निचोड़कर एक प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 4

अंत में इन पर दही डालें। काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च छिड़के। इसके बाद इमली और पुदीने की चटनी डालें और अनार डालकर गार्निश करें और सर्व करें।