Kadai Paneer:  दोस्तों को खिलाएं  मसालेदार कढ़ाई पनीर, ढाबे वाले पनीर को जायेंगे भूल

By Shivam Yadav

June 21, 2025

घर में चाहे छोटा सा कार्यक्रम हो लेकिन पनीर हर कार्यक्रम की पहली डिश होती है। अगर आप भी किसी कार्यक्रम के लिए पनीर बनाने की सोच रहे है तो कढ़ाई पनीर को ट्राई कर सकते है। इसको कुछ यूं बनाएं कि आपके दोस्त ढाबे वाले पनीर के स्वाद को भूल जाएं। जानिए कैसे इसको आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

पनीर                         250 ग्राम तेल                           3 टेबल स्पून प्याज                        1 टमाटर                       2 हरी मिर्च                     2 अदरक-लहसुन पेस्ट      1 टी स्पून शिमला मिर्च                1 (कटी हुई) धनिया पाउडर              1 टी स्पून जीरा पाउडर               1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर               1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर         1/2 टी स्पून गरम मसाला               1/2 टी स्पून नमक                        स्वादानुसार

स्टेप 1

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें और फिर बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद प्याज के भुन जाने के बाद, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भूनें।

स्टेप 3

अब कटी हुई टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं। फिर धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अंत में पनीर के टुकड़े और शिमला मिर्च डालें, अच्छी तरह से मिला कर 5 मिनट तक पकाएं। कढ़ाई पनीर को हरे धनिये से सजा कर गरमागरम परोसें।